ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राईल के आतंकी हमलों के बाद भड़के युद्ध के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच लुफ्थांसा एयर लाइन ने बड़ा फैसला करते हुए 20,000 उड़ानें रद्द कर दी । जर्मनी की प्रमुख एविएशन कंपनी लुफ्थांसा ग्रुप ने संचालन को स्थिर रखने और बढ़ती लागत से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अक्टूबर 2026 तक 20,000 कम दूरी की उड़ानों को रद्द करने की योजना बनाई है।
शुरुआत में हर दिन लगभग 120 उड़ानों को कम किया जाएगा। सबसे पहले उन रूट्स को बंद किया जाएगा, जो घाटे में चल रहे हैं। लंबी दूरी और जरूरी शॉर्ट-हॉल रूट्स को जारी रखा जाएगा। यह फैसला समूह की ऑपरेशनल स्थिरता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
इस का असर फ्रैंकफर्ट, म्यूनिख, ज्यूरिख, वियना, ब्रुसेल्स और रोम जैसे बड़े शहरों पर पड़ेगा यहाँ उड़ानें घटेंगी। शुरुआती असर फ्रैंकफर्ट से पोलैंड के बिडगॉश्च और रज़ेशोव, तथा नॉर्वे के स्टवान्गर जैसे रूट्स पर पड़ेगा। कुछ शहरों जैसे कॉर्क के लिए डायरेक्ट उड़ानों की बजाय हब के जरिए कनेक्टिविटी दी जाएगी। फैसले की बड़ी वजह ईरान में संघर्ष के बाद जेट फ्यूल की कीमतें दोगुनी हो होना है। हुर्मुज स्ट्रेट में रुकावटों के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है। फिलहाल यह कदम शॉर्ट और मीडियम टर्म के लिए है, लेकिन हालात बिगड़ने पर और कटौती संभव है।
आपकी टिप्पणी